Website Kaise Banaye: शुरुआत कैसे करें?
आज के समय में किसी भी बिज़नेस या पर्सनल ब्रांडिंग के लिए एक वेबसाइट का होना उतना ही ज़रूरी है जितना एक फिजिकल दुकान का होना। लोगों को अक्सर लगता है कि वेबसाइट बनाने के लिए कोडिंग आनी चाहिए। लेकिन यह बिल्कुल गलत है! नीचे दिए गए 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
एक बढ़िया Domain Name चुनें
सबसे पहले आपको एक डोमेन नेम चाहिए जैसे मेरा डोमेन websitebananewala.in है। यह आपकी वेबसाइट का इंटरनेट एड्रेस होता है। अक्सर लोग सर्च करते हैं कि GoDaddy se website kaise banaye, तो उसका पहला स्टेप यही है कि वहां से अपना डोमेन रजिस्टर करें। अगर आप अपने नाम की वेबसाइट कैसे बनाये सोच रहे हैं, तो अपना नाम ही डोमेन में बुक कर लीजिये जैसे rahulsahani.com ताकि लोग आपको आसानी से पहचान सकें।
सही Web Hosting खरीदें
डोमेन के बाद आपको वेब होस्टिंग लेनी होती है। यह इंटरनेट पर आपकी दुकान की ज़मीन है जहाँ आपकी वेबसाइट की फाइल्स सेव रहेंगी। एक फ़ास्ट और सुरक्षित वेबसाइट के लिए मैं हमेशा Hostinger की वेब होस्टिंग की सलाह देता हूँ, जहाँ पेमेंट के समय BLOGGINGRS कूपन कोड से आपको 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा। पर अगर आप सिर्फ सीखने के लिए आए हैं कि free website kaise banaye, तो आप ब्लॉगर या गूगल साइट्स पर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
सही Platform सेलेक्ट करें
होस्टिंग सेट करने के बाद, आपको अपनी साइट डिज़ाइन करनी होती है। दुनिया की ज़्यादातर वेबसाइट्स अच्छे प्लेटफॉर्म्स पर चलती हैं जिसमें वर्डप्रेस बेस्ट है। आजकल लोग Wix par website kaise banaye या फिर थोड़े टेक्निकल होकर HTML se website kaise banaye जैसे तरीके भी सर्च करते हैं, पर बिगिनर्स के लिए बिना कोडिंग वाली साइट बिल्डर का इस्तेमाल करना सबसे आसान और पावरफुल तरीका होता है।