आजकल हर कोई इंटरनेट से पैसे कमाना चाहता है लेकिन सबके पास बेचने के लिए अपना खुद का कोई प्रोडक्ट या सर्विस नहीं होती। यहीं पर एफिलिएट मार्केटिंग काम आती है।
आप किसी और कंपनी का प्रोडक्ट अपनी वेबसाइट पर प्रमोट करते हैं और जब भी कोई यूज़र आपके लिंक से वह प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको बहुत अच्छा कमीशन मिलता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि एक प्रॉफिटेबल affiliate website kaise banaye, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।
एफिलिएट वेबसाइट के लिए निश कैसे चुनें?
निश का मतलब है वह विषय जिस पर आपकी वेबसाइट होगी। आप एक ही वेबसाइट पर मोबाइल फोन, जूते और मिक्सर ग्राइंडर नहीं बेच सकते। आपको कोई एक केटेगरी चुननी होगी।
मुझसे लोग अक्सर पूछते हैं कि amazon affiliate ke liye website kaise banaye? तो मेरा जवाब होता है कि सबसे पहले एक ऐसा टॉपिक चुनें जिसमें आपकी रूचि हो। जैसे आप सिर्फ स्मार्टवॉच, लैपटॉप या सिर्फ जिम के सामान के ऊपर रिव्यू लिखने वाली वेबसाइट बना सकते हैं।
स्टेप 1: डोमेन और पावरफुल होस्टिंग खरीदें
किसी भी एफिलिएट वेबसाइट को गूगल में रैंक करने के लिए उसका डिज़ाइन प्रोफेशनल और स्पीड फ़ास्ट होनी चाहिए। फ्री वेबसाइट वाले तरीके यहाँ काम नहीं आते हैं। आपको अपना खुद का डोमेन और होस्टिंग लेनी ही पड़ेगी।
वर्डप्रेस पर एफिलिएट साइट बनाने के लिए Hostinger की होस्टिंग सबसे बेस्ट और बजट में रहती है। इसमें आपको पहले साल के लिए एक फ्री डोमेन डॉट इन या डॉट कॉम भी मिल जाता है।
होस्टिंगर से 20% डिस्काउंट के साथ होस्टिंग कैसे लें?
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
- Premium Web Hosting प्लान चुनें जो एक नए एफिलिएट ब्लॉग के लिए एकदम सही है।
- अपनी समयावधि चुनें। 48 महीने वाले प्लान में सबसे ज़्यादा बचत होती है।
- पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें और अप्लाई करें। इससे आपको तुरंत 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
- अपना अकाउंट बनाएं और पेमेंट पूरी करके अपना फ्री डोमेन क्लेम कर लें।
स्टेप 2: वर्डप्रेस सेटअप करें
होस्टिंग लेने के बाद आपको अपनी वेबसाइट पर वर्डप्रेस इनस्टॉल करना है। वर्डप्रेस एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो SEO के लिए दुनिया में सबसे बेस्ट माना जाता है।
होस्टिंगर के डैशबोर्ड में जाकर सिर्फ एक क्लिक में वर्डप्रेस इनस्टॉल हो जाता है। वर्डप्रेस इनस्टॉल करने के बाद आपको एक अच्छी और फ़ास्ट थीम लगानी होती है। एफिलिएट वेबसाइट के लिए Astra या GeneratePress थीम सबसे बढ़िया काम करती हैं।
स्टेप 3: एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करें
वेबसाइट तैयार होने के बाद आपको कंपनियों के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ना होगा। भारत में अमेज़न एसोसिएट्स प्रोग्राम सबसे ज़्यादा पॉपुलर है क्योंकि अमेज़न पर करोड़ों प्रोडक्ट्स हैं और लोग इस पर बहुत भरोसा करते हैं।
- अमेज़न एसोसिएट्स की वेबसाइट पर जाएँ और फ्री में अकाउंट बनाएं।
- अपनी वेबसाइट का लिंक वहां डालें।
- अकाउंट अप्रूव होने के बाद आप किसी भी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक निकाल सकते हैं।
स्टेप 4: एसईओ फ्रेंडली कंटेंट लिखें
यह सबसे ज़रूरी काम है। मान लीजिये आपकी वेबसाइट स्मार्टफोन्स के ऊपर है। अब आपको अपने ब्लॉग पर ऐसे आर्टिकल्स लिखने होंगे जैसे 15 हज़ार के अंदर सबसे अच्छे फोन कौन से हैं या फिर दो मोबाइल फोन का कम्पैरिजन करना होगा।
आर्टिकल लिखते समय बीच-बीच में आपको अमेज़न के उस प्रोडक्ट का अपना एफिलिएट लिंक डालना होता है। जब भी गूगल से कोई आपकी वेबसाइट पर वह आर्टिकल पढ़ने आएगा और लिंक पर क्लिक करके मोबाइल खरीदेगा, तो आपको घर बैठे कुछ प्रतिशत कमीशन मिल जाएगा।
गूगल की पॉलिसी का ध्यान रखें:
गूगल की साफ पॉलिसी है कि अगर आप किसी प्रोडक्ट का लिंक दे रहे हैं जिससे आपको कमीशन मिलेगा, तो आपको अपनी वेबसाइट के हेडर या फुटर में साफ-साफ बताना होगा कि यह एक एफिलिएट वेबसाइट है। इसके लिए आपको अपनी साइट पर एक एफिलिएट डिस्क्लोज़र पेज ज़रूर बनाना चाहिए।
बधाई हो! आपका एफिलिएट ब्लॉग तैयार है 🎉
शुरुआत में मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन एक बार जब आपके आर्टिकल्स गूगल में रैंक होने लगते हैं तो आपको सोते हुए भी पैसे आते हैं। सही कीवर्ड रिसर्च करें, बढ़िया कंटेंट लिखें और धीरे-धीरे अपने ब्लॉग को ग्रो करें।