सच बताऊँ तो जब मैंने 4 साल पहले अपनी पहली वेबसाइट बनाने का सोचा था, तो मुझे लगता था कि इसके लिए मुझे HTML और CSS जैसी कोडिंग सीखनी पड़ेगी। लेकिन फिर मुझे वर्डप्रेस के बारे में पता चला। आज दुनिया की लगभग 43% वेबसाइट्स इसी पर चलती हैं।
अगर आप भी एक professional website kaise banaye के बारे में सोच रहे हैं चाहे वो बिज़नेस के लिए हो, ब्लॉग के लिए, या फिर अपने पोर्टफोलियो के लिए तो वर्डप्रेस से बेहतर और आसान कुछ नहीं है।
आज की इस पोस्ट में, मैं आपको बिल्कुल आसान भाषा में समझाऊंगा कि website kaise banaye step by step। मैं कोई फालतू टेक्निकल बातें नहीं करूँगा, बस वही बताऊंगा जो सच में काम आता है।
वर्डप्रेस ही क्यों चुनें?
इंटरनेट पर बहुत से लोग सर्च करते हैं कि free website kaise banaye। आपको वेबसाइट बनाने का फ्री ऑप्शन मिलता है, लेकिन वहां आपका अपनी साइट पर पूरा कण्ट्रोल नहीं होता और आप उससे अच्छे पैसे भी नहीं कमा सकते।
इसलिए हम WordPress.org यानी सेल्फ होस्टेड का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए आपको बस डोमेन और होस्टिंग पर थोड़ा सा निवेश करना होता है, बाकी सॉफ्टवेयर बिल्कुल फ्री है!
शुरू करने के लिए 3 चीज़ें चाहिए:
- Domain Name: आपकी वेबसाइट का नाम जैसे yourname.com
- Web Hosting: इंटरनेट पर आपकी साइट को ऑनलाइन रखने की जगह।
- आपका 30 मिनट का समय: जी हाँ, बस इतना ही समय लगेगा।
स्टेप 1: डोमेन और होस्टिंग खरीदें
यह सबसे पहला और सबसे ज़रूरी कदम है। बहुत से लोग सवाल करते हैं कि domain website kaise banaye या फिर godaddy se website kaise banaye? डोमेन और होस्टिंग आप किसी भी अच्छी कंपनी से ले सकते हैं।
GoDaddy डोमेन के लिए अच्छा है, लेकिन वेब होस्टिंग के लिए मैं हमेशा Hostinger की सलाह देता हूँ। होस्टिंगर सस्ता है, बहुत फ़ास्ट है, और इसमें आपको पहले साल के लिए एक फ्री डोमेन भी मिल जाता है।
होस्टिंगर से होस्टिंग कैसे लें?
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
- Premium Web Hosting प्लान चुनें जो नए लोगों के लिए बेस्ट और सस्ता है।
- अपनी समयावधि चुनें जिसमें 48 महीने वाला प्लान सबसे सस्ता पड़ता है।
- पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें और अप्लाई करें। इससे आपको तुरंत 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
- अपना अकाउंट बनाएं और पेमेंट पूरी करें।
स्टेप 2: अपना फ्री डोमेन क्लेम करें
पेमेंट होने के बाद, होस्टिंगर के डैशबोर्ड hPanel में आपको फ्री डोमेन क्लेम करने का ऑप्शन मिलेगा। वहाँ अपनी पसंद का नाम सर्च करें जैसे rahulbusiness.in या yourblog.com और अगर वह उपलब्ध है तो आप उसे फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं।
स्टेप 3: वर्डप्रेस इनस्टॉल करें सिर्फ 1 क्लिक में
अब कोडिंग का ज़माना गया! आज की होस्टिंग कंपनियों में यह सब गेम खेलने जितना आसान है।
- होस्टिंगर के डैशबोर्ड में वेबसाइट सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहाँ Auto Installer का विकल्प होगा, उस पर क्लिक करें।
- अपनी वेबसाइट का नाम यानी टाइटल, एडमिन ईमेल, और एक मज़बूत पासवर्ड डालें। यह पासवर्ड याद रखें क्योंकि इसी से आप साइट में लॉगिन करेंगे।
- इनस्टॉल बटन दबाएं। बस 1 मिनट में आपका काम हो जायेगा!
स्टेप 4: डैशबोर्ड में लॉगिन करें
अपनी वेबसाइट को डिज़ाइन करने के लिए आपको डैशबोर्ड में जाना होगा। इसके लिए ब्राउज़र में टाइप करें:
yourdomain.com/wp-admin
वही ईमेल और पासवर्ड डालें जो आपने स्टेप 3 में बनाया था। अब जो स्क्रीन खुलेगी, उसे ही एडमिन पैनल कहते हैं।
स्टेप 5: एक शानदार थीम लगाएं
वेबसाइट दिखने में कैसी लगेगी, यह थीम तय करती है। डिफ़ॉल्ट थीम बहुत सिंपल होती है। एक अच्छी और फ़ास्ट वेबसाइट के लिए मैं हमेशा GeneratePress या Astra थीम इस्तेमाल करता हूँ।
- डैशबोर्ड में बाएं तरफ Appearance में जाकर Themes पर जाएँ।
- ऊपर Add New पर क्लिक करें।
- सर्च बॉक्स में Astra लिखें।
- उसके ऊपर माउस ले जाकर Install करें और फिर Activate पर क्लिक कर दें।
स्टेप 6: ज़रूरी प्लगिन्स इनस्टॉल करें
जिस तरह मोबाइल में फीचर्स बढ़ाने के लिए Apps होते हैं, वैसे ही वेबसाइट में प्लगिन्स होते हैं। यहाँ कुछ ऐसे फ्री प्लगिन्स हैं जो हर नई वेबसाइट में होने ही चाहिए:
- Rank Math SEO: आपकी साइट को गूगल में रैंक करवाने में मदद करेगा।
- UpdraftPlus: आपकी साइट का बैकअप लेने के लिए।
- WPForms Lite: एक कांटेक्ट फॉर्म बनाने के लिए।
- LiteSpeed Cache: वेबसाइट को रॉकेट की तरह फ़ास्ट लोड करने के लिए।
इन्हें लगाने के लिए Plugins में जाकर Add New में जाएँ, नाम सर्च करें, इनस्टॉल और एक्टिवेट करें।
बधाई हो! आपकी वेबसाइट तैयार है 🎉
देखा आपने? बिना एक भी लाइन का कोड लिखे आपने अपनी खुद की प्रोफेशनल साइट बना ली। अब आप Pages में जाकर नए पेज बना सकते हैं, और Posts में जाकर अपने आर्टिकल्स या ब्लॉग लिख सकते हैं।
लोग अक्सर पूछते हैं कि mobile se website kaise banaye? तो मैं आपको बता दूँ कि आप अपने स्मार्टफोन में भी क्रोम ब्राउज़र का डेस्कटॉप मोड खोलकर ये सारे स्टेप्स आसानी से पूरे कर सकते हैं।