आजकल हर जगह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है। चाहे फोटो बनानी हो, वीडियो एडिट करनी हो या फिर कोई आर्टिकल लिखना हो, AI सब कुछ कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप AI की मदद से पूरी की पूरी वेबसाइट भी बना सकते हैं?
अगर आप एक छोटे बिज़नेस के मालिक हैं, या फिर अपना पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं और आपके पास technical ज्ञान बिल्कुल भी नहीं है, तो AI se website kaise banaye यह सवाल आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आज हम देखेंगे कि कैसे आप सिर्फ कुछ शब्दों का प्रॉम्प्ट या कमांड देकर अपनी वेबसाइट तैयार करवा सकते हैं।
वेबसाइट बनाने वाले बेस्ट AI टूल्स कौन से हैं?
मार्केट में आजकल बहुत सारे AI वेबसाइट बिल्डर आ गए हैं जैसे Wix ADI, 10Web और Hostinger AI Builder। लेकिन मैं आपको सबसे आसान और सबसे भरोसेमंद तरीके के बारे में बताऊंगा, जिसका इस्तेमाल मैं खुद करता हूँ और वह है Hostinger का AI बिल्डर।
Hostinger AI ही क्यों?
- यह भारतीय यूज़र्स के लिए बहुत सस्ता है।
- इसमें आपको वेब होस्टिंग के साथ-साथ एक फ्री डोमेन भी मिल जाता है।
- इसकी स्पीड बहुत तेज़ है और यह SEO फ्रेंडली वेबसाइट बनाकर देता है।
- अगर भविष्य में आपको AI पसंद न आये, तो आप एक क्लिक में WordPress पर शिफ्ट कर सकते हैं।
स्टेप 1: AI के लिए होस्टिंग और डोमेन लेना
कोई भी वेबसाइट चाहे वो इंसान बनाये या AI, उसे इंटरनेट पर लाइव रखने के लिए डोमेन और होस्टिंग की ज़रूरत पड़ती ही है। डोमेन आपकी साइट का नाम होता है और होस्टिंग वह जगह होती है जहाँ साइट सेव रहती है।
यहाँ मैं आपको वो तरीका बता रहा हूँ जिससे आप न सिर्फ 5 minute me website kaise banaye सीखेंगे, बल्कि आपको होस्टिंगर की तरफ से उनका AI बिल्डर बिल्कुल फ्री मिलेगा और साथ ही एक फ्री डोमेन भी।
डिस्काउंट के साथ Hostinger AI बिल्डर कैसे लें?
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
- प्रीमियम वेब होस्टिंग वाला प्लान चुनें क्योंकि इसमें AI बिल्डर की सुविधा फ्री मिलती है।
- 48 महीने वाला समय चुनें क्योंकि उसमें सबसे ज़्यादा फायदा है।
- पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें। इससे आपको सीधा 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
- अपना अकाउंट बनाएं, पेमेंट करें और अपनी पसंद का एक फ्री डोमेन क्लेम कर लें।
स्टेप 2: AI से वेबसाइट बनवाना शुरू करें
पेमेंट पूरी होने के बाद आपके सामने Hostinger का डैशबोर्ड खुलेगा। यहाँ आपको सेटअप पर क्लिक करना है।
अब आपसे पूछा जायेगा कि आप वर्डप्रेस इंस्टॉल करना चाहते हैं या Hostinger Website Builder विथ AI इस्तेमाल करना चाहते हैं। आपको AI Builder वाले ऑप्शन को चुनना है।
स्टेप 3: AI को अपने बिज़नेस के बारे में बताएं
यह सबसे मज़ेदार हिस्सा है। अब AI आपसे कुछ आसान से सवाल पूछेगा। आपको बस उसके सही-सही जवाब देने हैं:
- ब्रांड का नाम: अपनी कंपनी या वेबसाइट का नाम लिखें।
- वेबसाइट का प्रकार: चुनें कि यह ऑनलाइन स्टोर है, पोर्टफोलियो है, या कोई ब्लॉग है।
- आपके बिज़नेस की जानकारी: यहाँ आपको कम से कम दो या तीन लाइनों में अपनी वेबसाइट का विवरण बताना है। उदाहरण के लिए, मेरी दिल्ली में एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है जो छोटे बिज़नेस को SEO और सोशल मीडिया सेवाएं देती है, और मुझे एक मॉडर्न डिज़ाइन वाली वेबसाइट चाहिए।
स्टेप 4: जादू देखें
जैसे ही आप क्रिएट वेबसाइट बटन पर क्लिक करेंगे, AI अपना काम शुरू कर देगा। वह आपके दिए गए विवरण के हिसाब से लेआउट तैयार करेगा, इंटरनेट से बिना कॉपीराइट वाली अच्छी इमेजेज ढूंढेगा और आपके बिज़नेस के लिए कंटेंट और आर्टिकल भी लिखेगा।
मुश्किल से 1 मिनट के अंदर आपके सामने आपकी वेबसाइट के 3 अलग-अलग डिज़ाइन बनकर तैयार हो जायेंगे!
स्टेप 5: अपनी पसंद के अनुसार एडिटिंग करें
अब आप उन तीनों में से जो डिज़ाइन आपको सबसे अच्छा लगे, उसे चुन लें। अगर आपको कोई फोटो बदलनी है, किसी बटन का रंग बदलना है, या कुछ टेक्स्ट चेंज करना है, तो आप सिर्फ उस चीज़ पर क्लिक करके उसे माउस से ड्रैग एंड ड्राप करके आसानी से बदल सकते हैं।
जब आपको लगे कि वेबसाइट बिल्कुल वैसी ही लग रही है जैसी आपको चाहिए थी, तो ऊपर दिए गए पब्लिश बटन पर क्लिक कर दें।
बधाई हो! आपकी AI द्वारा बनाई गई वेबसाइट पूरी दुनिया के सामने लाइव हो चुकी है। अब आप समझ गए होंगे कि लोग क्यों पूछते हैं कि create website with AI in hindi कितना आसान है।
मेरी छोटी सी सलाह
दोस्तो, AI se website kaise banaye यह जानना आज के समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गया है। हाँ, एक बात का ध्यान रखें कि AI आपको एक बहुत ही शानदार फाउंडेशन दे देता है, लेकिन उसमें अपनी पर्सनल टच और अपना असली काम आपको ही डालना पड़ेगा, तभी लोग आपकी वेबसाइट पर भरोसा करेंगे। आप आज ही इस तरीके को आज़माएँ और अपना बिज़नेस ऑनलाइन लाएं।