सच बताऊँ तो आज के समय में अगर आपका बिज़नेस ऑनलाइन नहीं है, तो आप बहुत सारे कस्टमर्स खो रहे हैं। मेरे पास बहुत से लोग आते हैं और पूछते हैं कि online business website kaise banaye या फिर अपने लोकल बिज़नेस को पूरे इंडिया में कैसे लेकर जाएँ।
अगर आप भी कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान या खुद का बनाया हुआ कोई भी प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं, तो आपको एक ईकॉमर्स वेबसाइट की ज़रूरत पड़ेगी। इस गाइड में मैं आपको बताऊंगा कि e commerce website kaise banaye वो भी बिना किसी वेब डेवलपर को हज़ारों रूपए दिए।
ईकॉमर्स वेबसाइट के लिए क्या चाहिए?
एक नॉर्मल बिज़नेस वेबसाइट और ईकॉमर्स साइट में थोड़ा फर्क होता है। ईकॉमर्स में हमें प्रोडक्ट्स दिखाने होते हैं, कार्ट में ऐड करने का ऑप्शन चाहिए और ऑनलाइन पैसे लेने के लिए पेमेंट गेटवे चाहिए। एक शानदार business website kaise banaye इसके लिए हमें सिर्फ 3 चीज़ों की ज़रूरत है:
- डोमेन और होस्टिंग: आपकी दुकान का नाम और इंटरनेट पर उसकी जगह।
- वर्डप्रेस और WooCommerce: यह दोनों फ्री सॉफ्टवेयर हैं जो आपकी साइट को एक ऑनलाइन स्टोर में बदल देंगे।
- पेमेंट गेटवे: जैसे Razorpay या Instamojo जिससे ग्राहक आपको ऑनलाइन पेमेंट कर सकें।
स्टेप 1: डोमेन और पावरफुल होस्टिंग खरीदें
ईकॉमर्स वेबसाइट पर बहुत सारी इमेजेज़ और प्रोडक्ट्स होते हैं, इसलिए इसे एक बहुत ही फ़ास्ट और पावरफुल वेब होस्टिंग की ज़रूरत होती है। अगर होस्टिंग स्लो होगी, तो ग्राहक साइट छोड़कर चले जायेंगे।
ईकॉमर्स के लिए मैं आपको Hostinger का बिज़नेस प्लान लेने की सलाह दूँगा। यह बहुत तेज़ है और इसमें आपको एक फ्री डोमेन भी मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मेरी तरफ से आपको एक्स्ट्रा 20% का डिस्काउंट भी मिलेगा!
होस्टिंगर से 20% डिस्काउंट के साथ होस्टिंग कैसे लें?
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
- Business Web Hosting प्लान चुनें जो ईकॉमर्स के लिए सबसे बेस्ट है।
- अपनी समयावधि चुनें जिसमें 48 महीने वाला प्लान सबसे सस्ता पड़ता है।
- पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें और अप्लाई करें। इससे आपको तुरंत 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
- अपना अकाउंट बनाएं और पेमेंट पूरी करें।
स्टेप 2: वर्डप्रेस और WooCommerce सेटअप करें
होस्टिंग लेने के बाद आपको अपने कंट्रोल पैनल में जाकर वर्डप्रेस इनस्टॉल करना है। यह बिल्कुल 1 क्लिक का प्रोसेस है जो मैंने अपनी वर्डप्रेस गाइड में भी बताया है।
वर्डप्रेस इनस्टॉल होने के बाद असली काम शुरू होता है:
- अपने वर्डप्रेस डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
- बायें तरफ Plugins में जाकर Add New पर क्लिक करें।
- सर्च बॉक्स में WooCommerce लिखें।
- इसे Install और Activate कर लें।
एक्टिवेट होते ही WooCommerce आपसे आपके स्टोर की डिटेल्स मांगेगा जैसे आपके स्टोर का पता, आप किस देश में बेचेंगे और करेंसी कौन सी होगी। वहां सब कुछ अपनी ज़रूरत के हिसाब से भर दें।
स्टेप 3: एक बढ़िया ईकॉमर्स थीम लगाएं
आपका ऑनलाइन स्टोर ग्राहकों को कैसा दिखेगा, यह आपकी थीम पर निर्भर करता है। ईकॉमर्स के लिए Astra थीम या OceanWP थीम सबसे बढ़िया और फ़ास्ट मानी जाती हैं।
Appearance में जाकर Themes पर क्लिक करें और Astra लिखकर उसे इनस्टॉल कर लें। Astra थीम में आपको बहुत सारे रेडीमेड ईकॉमर्स डिज़ाइन मिल जाते हैं जिन्हें आप एक क्लिक में इम्पोर्ट कर सकते हैं।
स्टेप 4: अपने प्रोडक्ट्स वेबसाइट पर डालें
अब बारी है अपनी दुकान में सामान सजाने की।
- डैशबोर्ड में Products के ऑप्शन पर जाएँ और Add New पर क्लिक करें।
- अपने प्रोडक्ट का नाम लिखें जैसे स्टाइलिश ब्लैक टीशर्ट।
- प्रोडक्ट के बारे में डिटेल्स डालें।
- नीचे प्रोडक्ट की कीमत और सेल प्राइस डालें।
- प्रोडक्ट की बढ़िया सी फोटो अपलोड करें और पब्लिश बटन दबा दें।
बस! आपका पहला प्रोडक्ट लाइव हो गया है। ऐसे ही करके आप अपने सारे प्रोडक्ट्स साइट पर डाल सकते हैं।
स्टेप 5: पेमेंट गेटवे जोड़ें
यह सबसे ज़रूरी स्टेप है क्योंकि इसी से आपके बैंक अकाउंट में पैसे आएंगे। भारत में Razorpay, PayU या Cashfree जैसे पेमेंट गेटवे बहुत पॉपुलर हैं।
आपको इनकी वेबसाइट पर जाकर अपना बिज़नेस अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट अप्रूव होने के बाद, ये आपको एक प्लगइन देते हैं जिसे वर्डप्रेस में लगाकर आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, या UPI से पेमेंट लेना शुरू कर सकते हैं। आप WooCommerce सेटिंग में जाकर Cash on Delivery का ऑप्शन भी चालू कर सकते हैं।
बधाई हो! आपका ऑनलाइन स्टोर तैयार है 🎉
देखा आपने? यह सुनने में जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना ही आसान है। आपको किसी डेवलपर को 50 हज़ार रूपए देने की कोई ज़रूरत नहीं है। बस अच्छे से अपने प्रोडक्ट्स की फोटो लगाएं और मार्केटिंग शुरू करें।