अपडेटेड प्रोफेशनल गाइड 2026

Professional Website Kaise Banaye?
न्यूज़, जॉब और स्कूल के लिए प्लेटफार्म

चाहे आपको न्यूज़ पोर्टल शुरू करना हो, जॉब्स की जानकारी देनी हो या अपने स्कूल के लिए एक शानदार वेबसाइट बनानी हो, यह आसान गाइड आपके लिए है।

Rahul Sahani

नमस्ते दोस्तों! मैं हूँ Rahul Sahani.

पिछले 4 सालों से मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग और वेब डिज़ाइन कर रहा हूँ। मेरे पास बहुत से लोग आते हैं जो किसी खास काम के लिए वेबसाइट बनवाना चाहते हैं। जैसे कोई न्यूज़ पोर्टल खोलना चाहता है, तो कोई स्कूल के लिए वेबसाइट। अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं कि इसके लिए कोडिंग सीखनी पड़ेगी, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए मैंने अपना प्रैक्टिकल अनुभव इस गाइड में शेयर किया है जिससे आप बिना कोडिंग के अपना प्रोफेशनल प्लेटफार्म तैयार कर सकते हैं।

अफ़िलिएट डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए बेहतरीन टूल्स के अफ़िलिएट लिंक्स दिए गए हैं। अगर आप उन लिंक्स के जरिये होस्टिंग या डोमेन खरीदते हैं, तो बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के मुझे थोड़ा कमीशन मिलता है। इससे मुझे इस वेबसाइट को फ्री रखने में मदद मिलती है। 🙏

इंटरनेट पर लोग अलग-अलग तरह की चीज़ें सर्च करते हैं। कोई ताज़ा खबरें पढ़ना चाहता है, तो कोई नई सरकारी नौकरी ढूंढ रहा होता है। ऐसे में अगर आप किसी एक विषय को पकड़कर अपना प्लेटफार्म बनाते हैं, तो उसमें सफल होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि professional website kaise banaye ताकि लोग आपके काम को सीरियसली लें, तो यह काम सुनने में जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना ही आसान है। चलिए हम इसे स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

प्रोफेशनल वेबसाइट के लिए क्या-क्या चाहिए?

एक प्रोफेशनल वेबसाइट को आम वेबसाइट से थोड़ा अलग और एडवांस्ड होना पड़ता है। इसके लिए हमें अच्छी डिज़ाइन और तेज़ सर्वर की ज़रूरत होती है। वेबसाइट बनाने के लिए हमें सिर्फ तीन मुख्य चीज़ों की ज़रूरत होती है।

  • डोमेन और वेब होस्टिंग: यह आपकी वेबसाइट की पहचान और इंटरनेट पर उसकी जगह है जहाँ साइट का सारा डाटा सेव रहता है।
  • WordPress सॉफ्टवेयर: यह दुनिया का सबसे बेहतरीन और फ्री सॉफ्टवेयर है जो बिना कोडिंग के डिज़ाइन तैयार कर देता है।
  • प्रीमियम थीम: आपकी साइट न्यूज़ जैसी दिखेगी या स्कूल जैसी, यह सब थीम के ऊपर निर्भर करता है।

स्टेप 1: एक फ़ास्ट होस्टिंग और बढ़िया डोमेन खरीदें

चाहे आप न्यूज़ साइट बना रहे हों या जॉब पोर्टल, आपकी साइट पर एक साथ बहुत सारे लोग आ सकते हैं। ऐसे में अगर आपकी होस्टिंग स्लो हुई, तो साइट क्रैश हो जाएगी। इसलिए एक तेज़ और सिक्योर होस्टिंग लेना बहुत ज़रूरी है।

मैं खुद अपनी वेबसाइट्स के लिए Hostinger का इस्तेमाल करता हूँ और आपको भी यही सलाह दूँगा क्योंकि यह बहुत फ़ास्ट है और इसमें आपको एक डोमेन भी बिल्कुल फ्री मिल जाता है।

डिस्काउंट के साथ Hostinger से होस्टिंग कैसे लें?

  1. सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Premium या Business Web Hosting प्लान चुनें क्योंकि यह प्रोफेशनल साइट्स के लिए सबसे बढ़िया है।
  3. 48 महीने वाला समय चुनें जिससे आपको सबसे ज़्यादा डिस्काउंट मिल सके।
  4. पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें। इससे आपको सीधा 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
  5. पेमेंट पूरी करें और अपना फ्री डोमेन जैसे कि mynewsportal dot com क्लेम कर लें।

स्टेप 2: वर्डप्रेस सेटअप करें

होस्टिंग लेने के बाद आपको अपने Hostinger डैशबोर्ड में जाकर वर्डप्रेस इनस्टॉल करना है। यह बिल्कुल एक क्लिक का काम होता है। वर्डप्रेस इंस्टॉल होने के बाद आपको अपनी वेबसाइट के एडमिन पैनल में लॉगिन करना है।

अब बारी आती है अपनी साइट को उस रूप में ढालने की जो आप बनाना चाहते हैं। हम नीचे अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से थीम और सेटिंग समझेंगे।

News Website Kaise Banaye?

अगर आप एक पत्रकार हैं या फिर लोकल खबरें लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो एक न्यूज़ साइट आपके लिए बेस्ट है।

न्यूज़ वेबसाइट बनाने के लिए आपको वर्डप्रेस में ColorMag या GeneratePress थीम इनस्टॉल करनी होगी। इन थीम्स में आपको ब्रेकिंग न्यूज़ का टिकर, अलग-अलग कैटेगरी के बॉक्स और एड्स लगाने की बढ़िया जगह मिल जाती है। थीम इनस्टॉल करने के बाद आप बस पोस्ट सेक्शन में जाकर खबरें पब्लिश करना शुरू कर सकते हैं।

Job Website Kaise Banaye?

आजकल युवा सरकारी या प्राइवेट जॉब्स की जानकारी बहुत सर्च करते हैं। जॉब वेबसाइट बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसके लिए आप वर्डप्रेस में WP Job Manager नाम का एक फ्री प्लगइन इनस्टॉल कर सकते हैं। यह प्लगइन आपकी साइट को पूरा जॉब पोर्टल बना देता है जहाँ आप नई-नई वेकेंसी डाल सकते हैं और लोग वहाँ से सीधा अप्लाई भी कर सकते हैं। आप इसमें अलग-अलग शहरों के हिसाब से भी जॉब्स फिल्टर करने का विकल्प दे सकते हैं।

School Ki Website Kaise Banaye?

अगर आपका अपना स्कूल या कॉलेज है, तो आज के डिजिटल समय में उसकी वेबसाइट होना बहुत ज़रूरी है। माता-पिता अक्सर एडमिशन से पहले स्कूल की वेबसाइट चेक करते हैं।

स्कूल की वेबसाइट बनाने के लिए आप वर्डप्रेस में Education Zone या Astra थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप स्कूल की बिल्डिंग के फोटो, टीचर्स की जानकारी, फीस का स्ट्रक्चर और बच्चों के रिजल्ट्स पब्लिश कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक कांटेक्ट फॉर्म भी लगा सकते हैं जिससे कोई भी माता-पिता सीधा स्कूल मैनेजमेंट से बात कर सके।

वेबसाइट का बैकअप कैसे लें? यह बहुत ज़रूरी है

जब आप एक प्रोफेशनल साइट चलाते हैं जैसे न्यूज़ या जॉब साइट, तो उसमें रोज़ाना बहुत सारे आर्टिकल्स पब्लिश होते हैं। अगर कभी साइट क्रैश हो जाए तो सारी मेहनत खराब हो सकती है।

इसलिए वर्डप्रेस में UpdraftPlus नाम का फ्री प्लगइन ज़रूर इनस्टॉल करें। यह प्लगइन रोज़ाना आपकी वेबसाइट का पूरा डाटा आपके गूगल ड्राइव में सुरक्षित कर देगा। इस बैकअप की मदद से आप भविष्य में अपनी साइट को आसानी से रिकवर कर सकते हैं।

मेरी छोटी सी सलाह

तो दोस्तों, अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि professional website kaise banaye। आपको किसी वेब डिज़ाइनर को बहुत सारे पैसे देने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप खुद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्लेटफार्म तैयार कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि आपकी वेबसाइट का काम जो भी हो, उसमें सही और ओरिजिनल जानकारी ही डालें, तभी लोग आपके प्लेटफार्म पर भरोसा करेंगे।

क्या आप हमसे अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाना चाहते हैं?

अगर आपके पास समय की कमी है या आप technical उलझनों में नहीं पड़ना चाहते, तो हमारी एक्सपर्ट टीम आपके लिए आपके बजट में एक शानदार प्रोफेशनल वेबसाइट तैयार कर सकती है।

Portfolio / School Site

₹1,499

  • 1 साल के लिए Free .in Domain
  • Mobile Friendly Design
  • Contact & Admission Form
  • 1 Single Page Layout
Select Plan
Best Value

News / Job Portal Site

₹2,999

  • 1 साल के लिए Free Domain
  • Premium News WordPress Theme
  • Job Board Setup
  • Basic SEO Setup
Select Plan

eCommerce Store

₹4,999

  • 1 साल के लिए Premium Domain
  • Payment Gateway Integration
  • 20 प्रोडक्ट्स तक Product Upload
  • Order Management System
Select Plan

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. एक प्रोफेशनल न्यूज़ वेबसाइट बनाने में कितना खर्च आता है?

अगर आप वर्डप्रेस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सिर्फ डोमेन और पावरफुल होस्टिंग का पैसा देना होता है, जो सालाना लगभग ₹4000 से ₹6000 के बीच आता है।

2. क्या मुझे न्यूज़ वेबसाइट चलाने के लिए किसी लाइसेंस की ज़रूरत है?

शुरुआत में एक लोकल या डिजिटल न्यूज़ ब्लॉग चलाने के लिए किसी खास सरकारी लाइसेंस की ज़रूरत नहीं होती है। लेकिन जब आपका काम बड़ा हो जाए, तो आप RNI रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

3. क्या मैं जॉब वेबसाइट से पैसे कमा सकता हूँ?

हाँ, बिल्कुल! जब आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आने लगता है, तो आप गूगल एडसेंस के विज्ञापन लगाकर बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं।

4. क्या मैं अपनी स्कूल की वेबसाइट में ऑनलाइन फीस लेने का सिस्टम लगा सकता हूँ?

हाँ, आप वर्डप्रेस में रेज़रपे या पेयू जैसे पेमेंट गेटवे का प्लगइन जोड़कर माता-पिता से सीधा ऑनलाइन फीस ले सकते हैं।

5. क्या प्रोफेशनल वेबसाइट बनाने के लिए मुझे कोडिंग आनी चाहिए?

बिल्कुल नहीं! वर्डप्रेस की मदद से आपको HTML या किसी भी तरह की कोडिंग की कोई जानकारी होने की ज़रूरत नहीं है। आप सिर्फ थीम इनस्टॉल करके डिज़ाइन बना सकते हैं।

6. वेबसाइट को गूगल में सबसे ऊपर कैसे लाएं?

वेबसाइट को रैंक करवाने के लिए आपको सही कीवर्ड्स का इस्तेमाल करना होगा और अपनी साइट का SEO अच्छे से करना होगा ताकि लोग जब सर्च करें तो आपकी साइट दिखे।