सच बताऊँ तो आज के समय में लोग कहीं घूमने जाने से पहले इंटरनेट पर सारी रिसर्च कर लेते हैं। वे ऑनलाइन ही टूर पैकेज देखते हैं और होटल भी पहले से ही बुक कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपका ट्रेवल का बिज़नेस है और आपकी वेबसाइट नहीं है, तो आप बहुत सारे कस्टमर्स गँवा रहे हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि travel website kaise banaye ताकि लोग सीधा आपके प्लेटफार्म से पैकेज बुक कर सकें, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चलिए इसे बहुत ही आसान स्टेप्स में समझते हैं।
ट्रेवल वेबसाइट बनाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ें
एक नॉर्मल ब्लॉग और एक ट्रेवल साइट में बहुत फर्क होता है। ट्रेवल साइट पर आपको टूर पैकेजेस दिखाने होते हैं, अच्छे-अच्छे फोटोज़ लगाने होते हैं और लोगों से बुकिंग के पैसे लेने के लिए पेमेंट सिस्टम लगाना होता है। इसके लिए हमें मुख्य रूप से तीन चीज़ों की ज़रूरत होती है:
- डोमेन और वेब होस्टिंग: यह आपकी वेबसाइट का नाम और इंटरनेट पर आपकी दुकान की ज़मीन है।
- वर्डप्रेस और ट्रेवल प्लगइन: यह वो फ्री सॉफ्टवेयर है जो बिना कोडिंग के आपकी वेबसाइट में होटल और टूर बुकिंग का फीचर डाल देगा।
- पेमेंट गेटवे: ऑनलाइन पैसे स्वीकार करने के लिए रेज़रपे या इंस्टामोजो जैसी सर्विस।
स्टेप 1: एक फ़ास्ट होस्टिंग और डोमेन खरीदें
ट्रेवल वेबसाइट पर बहुत सारे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियोस होते हैं। अगर आपकी होस्टिंग स्लो हुई, तो कस्टमर फोटो लोड होने का इंतज़ार नहीं करेगा और साइट बंद कर देगा। इसलिए एक तेज़ सर्वर लेना बहुत ज़रूरी है।
मैं हमेशा Hostinger का बिज़नेस प्लान लेने की सलाह दूँगा। यह भारी ट्रेवल वेबसाइट्स को भी बहुत स्मूथ चलाता है और इसमें डोमेन भी फ्री मिलता है।
डिस्काउंट के साथ Hostinger से होस्टिंग कैसे लें?
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके Hostinger की वेबसाइट पर जाएँ।
- Business Web Hosting प्लान चुनें क्योंकि यह ट्रेवल साइट के लिए सबसे बढ़िया है।
- 48 महीने वाला समय चुनें जिससे आपको सबसे ज़्यादा डिस्काउंट मिल सके।
- पेमेंट पेज पर कूपन कोड वाले बॉक्स में BLOGGINGRS लिखें। इससे आपको सीधा 20% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जायेगा!
- पेमेंट पूरी करें और अपना फ्री डोमेन जैसे mytravelagency dot com क्लेम कर लें।
स्टेप 2: वर्डप्रेस सेटअप करें
होस्टिंग लेने के बाद आपको अपने Hostinger डैशबोर्ड में जाकर वर्डप्रेस इनस्टॉल करना है। यह बिल्कुल एक क्लिक का काम है।
वर्डप्रेस इंस्टॉल होने के बाद आपको अपनी वेबसाइट के डैशबोर्ड में लॉगिन करना है। अब हम इस साधारण सी साइट को एक शानदार ट्रेवल पोर्टल में बदलेंगे।
स्टेप 3: ट्रेवल थीम और प्लगइन लगाना
आपकी साइट दिखने में कैसी होगी, यह थीम तय करती है। आप अपीयरेंस सेक्शन में जाकर Astra थीम इंस्टॉल कर लें। Astra में ट्रेवल एजेंसी के लिए बहुत सारे रेडीमेड डिज़ाइन आते हैं जिन्हें आप एक क्लिक में इम्पोर्ट कर सकते हैं।
अब बारी आती है बुकिंग सिस्टम जोड़ने की। अगर आप सोच रहे हैं कि hotel booking website kaise banaye या टूर पैकेज कैसे दिखाएं, तो इसके लिए आपको प्लगइन्स सेक्शन में जाकर WP Travel Engine नाम का प्लगइन इंस्टॉल और एक्टिवेट करना होगा। यह प्लगइन बिल्कुल फ्री है और इसी से आपके कस्टमर्स ट्रिप बुक कर पाएंगे।
स्टेप 4: टूर पैकेजेस और डेस्टिनेशन अपलोड करना
WP Travel Engine चालू होने के बाद आपके वर्डप्रेस डैशबोर्ड में टूर्स का एक नया ऑप्शन आ जायेगा।
- वहाँ Add New Tour पर क्लिक करें।
- अपने पैकेज का नाम लिखें जैसे गोवा 3 डेज 2 नाइट्स पैकेज।
- नीचे उस ट्रिप की पूरी जानकारी, कीमत और वहां की अच्छी-अच्छी फोटोज़ अपलोड करें।
- आप इसमें होटल की जानकारी भी डाल सकते हैं।
- सब कुछ सेट करने के बाद पब्लिश बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: गूगल मैप्स और लोकेशन कैसे ऐड करें?
ट्रेवल साइट पर यह बताना बहुत ज़रूरी है कि टूर कहाँ से शुरू होगा और कहाँ खत्म होगा। आप वर्डप्रेस एडिटर में सीधे गूगल मैप्स का लिंक एम्बेड कर सकते हैं। बस गूगल मैप्स पर जाएँ, उस जगह को सर्च करें, शेयर बटन पर क्लिक करके एम्बेड मैप का कोड कॉपी करें और उसे अपने टूर पैकेज वाले पेज पर पेस्ट कर दें। इससे कस्टमर्स को लोकेशन समझने में आसानी होगी।
स्टेप 6: पेमेंट सिस्टम जोड़ना
कस्टमर जब बुक नाउ बटन पर क्लिक करे, तो पैसे आपके बैंक अकाउंट में आने चाहिए। भारत में इसके लिए Razorpay सबसे पॉपुलर है। आप उनकी वेबसाइट पर जाकर अपना बिज़नेस अकाउंट बना लें।
अकाउंट चालू होने के बाद आप वर्डप्रेस में Razorpay का प्लगइन लगाकर अपनी वेबसाइट को सीधा अपने बैंक खाते से जोड़ सकते हैं। अब कस्टमर्स आपको क्रेडिट कार्ड या UPI से पेमेंट कर सकते हैं।
मेरी छोटी सी सलाह
तो दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि एक बेहतरीन travel website kaise banaye। आपको किसी वेब डिज़ाइनर को लाखों रूपए देने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप खुद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना ट्रेवल और टूर बिज़नेस पूरे भारत में फैला सकते हैं। शुरुआत में थोड़ी मेहनत लगेगी, लेकिन जब ऑनलाइन बुकिंग आनी शुरू होगी, तो आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।